फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के उर्रा गांव पहुंचे जिलाधिकारी, गांव का पैदल भ्रमण कर जानी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए डीएम ने सामने कराई नालों की सफाई
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। जिलाधिकारी शनिवार को सुबह सात बजे उर्रा गांव पहुंचे। यहां पर गंदगी देखकर वे भड़क उठे। उन्होंने गांव का पैदल भ्रमण करने के बाद अपने सामने नालों की सफाई करवाई। साथ ही नाले की चौड़ाई कम होने पर जांच के आदेश दिए। इसके बाद इंटर कॉलेज में लगे कृषि मेले का उद्घाटन किया। ग्रामीणों द्वारा पशु टीकाकरण न होने, नहरों में पानी न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी तीन दिन में अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
डीएम अजयदीप सिंह, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम विद्याशंकर सिंह, सीएमओ डॉ. अरुणलाल, डीएफओ कतर्नियाघाट जीपी सिंह, डीसी एनआरएलएम राजेश जायसवाल, एसडीएम मोतीपुर कुंवर वीरेंद्र मौर्या, सीओ एसके यादव के साथ उर्रा पंचायत भवन पहुंचे। इसके बाद प्रेमनगर चौराहे तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान मार्ग पर गंदगी देख डीएम भड़क गए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में सफाईकर्मियों से नाले की सफाई करवाई। इस दौरान नाले की चौड़ाई कम होने पर डीएम ने इसकी जांच के आदेश अधिकारियों को दिए। उर्रा सब्जी मंडी से सोतिया नाला तक काफी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही। ग्रामीणाें ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने, स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अधूरा होने, सिंगहिया से सेमरहना तक पुल के निर्माण की मांग की। बलहा विधायक ने पुल निर्माण के लिए जिलाधिकारी से कहा। इस पर उन्होंने शासन से बात कर जल्द ही प्रस्ताव बनाने की बात कही। ग्रामीणों ने पेंशन, आवास, शौचालय आदि के बारे में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पूरी टीम कारीकोट में स्थित जय मां काली विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंची। यहां पर कृषि विभाग द्वारा लगी प्रदर्शनी का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इंसेट
रात में 10 बजे नालियों की कराई सफाई
डीएम अजयदीप सिंह ने सुबह गांव का मुआयना करते हुए ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कभी सफाई नहीं होती। बताया कि डीएम के आने की भनक लगने पर सफाईकर्मियों ने शुक्रवार की रात 10 बजे सफाई की है। इस पर डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति जांची।
विज्ञापन


इंसेट
और सिंगहिया न ले जाकर ले गए कारीकोट
डीएम का उर्रा गांव का निरीक्षण करने के बाद सिंगहिया में कार्यक्रम था। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी की थी। लेकिन सड़क खराब होने व गंदगी के कारण कृषि प्रदर्शनी सिंगहिया में नहीं लगी। सभी गड़रियनपुरवा, शोभापुरवा होते हुए उर्रा-हरखापुर मार्ग पर स्थित जय मां काली विद्यालय में ले गए। यहां पर प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें