फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से दो मासूमों की सांसें थमीं, चार लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से दो मासूमों की मौत
विज्ञापन

बहराइच। बुखार व बर्थ एक्सपीसिया से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती दो मासूमों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, चार रोगियों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर के पैंड़ी गांव निवासी आदित्य (2) पुत्र धर्मेंद्र को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज पर लाभ न होने पर परिवारीजनों ने आदित्य को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान सुबह आदित्य की मौत हो गई। वहीं सत्तीकुआं निवासी मोहम्मद शरीफ की पत्नी कैसरजहां ने पांच दिन पूर्व बेटी को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के एक दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। बर्थ एक्सपीसिया से नवजात के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इलाज के दौरान उसकी भी दोपहर में मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली देहात के रायपुर राजा निवासी करन (एक), खैरीघाट निवासी गुड्डन (एक), सोनवा निवासी शिवम व श्रावस्ती के इकौना कटरा निवासी अंजुम (2) की इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी बुखार और बर्थ एक्सपीसिया की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें