फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.98 लाख नकदी के साथ पांच गिरफ्तार, वाहन भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टोल प्लाजा के पास उड़ाका दल ने मंगलवार को वाहनों की चेकिंग की। इस दौैरान लखनऊ की ओर से आए वाहन में सवार लोगों के पास से 4.98 लाख रुपये बरामद हुए। जिन लोगों के पास से नकदी बरामद हुई है, उनमें चार दिल्ली और एक मेरठ का निवासी है। बरामद नकदी का कोई भी हिसाब पकड़े गए लोग नहीं दे सके। इस पर पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बरामद नकदी को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



कैसरगंज तहसील क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता पर नजर रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट अविनाश चंद्र तिवारी की ड्यूटी लगी है। मंगलवार को दोपहर कार्यपालक मजिस्ट्रेट टीम के साथ लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज में टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।


इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही कार में सवार मोहम्मद रसीद निवासी सीलमपुर नई दिल्ली के पास से 1.98 लाख रुपये बरामद हुए, जबकि इसी वाहन पर सवार नसीम के पास से एक लाख रुपये, मोहम्मद तसव्वुर व समीर के पास से 50-50 हजार तथा मेरठ के इठौर निवासी आरिफ के पास से एक लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन



मजिस्ट्रेट ने बताया कि बरामद नकदी के मामले में कार सवार लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके और न ही कोई ब्यौरा दे सके। इस पर बरामद नकदी को सीज कर कोषागार के सुपुर्द कर दिया गया है। पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें