फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष व ईओ की कार्यशैली पर भड़के सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर पालिका परिषद नानपारा के अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर सभासदों ने बैठक की। इसमें बोर्ड के सभी 25 सभासद शामिल हुए।
विज्ञापन


सभासदों ने अध्यक्ष व ईओ के कार्यों के खिलाफ लामबंद होकर छह बिंदुओं का ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा। नानपारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू व अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी की कार्य प्रणाली से बोर्ड के सभी 25 सदस्य नाराज हो गए।

सभी सभासदों ने मंगलवार देर शाम को सभासद जमाल हामिद वारसी के आवास पर पहुंचे। यहां सभी सभासदों ने बैठक की।

बैठक में सभी सभासदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू के कार्यों के खिलाफ लामबंद हो गए।

सभासदों ने आक्रोश जताते हुए छह बिंदुओं पर सहमति बनायी। इसके बाद ज्ञापन अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को सौंपा।

सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत उप जिलाधिकारी डॉ संतोष कुमार उपाध्याय से भी की जाएगी।

सभासदों ने बैठक में निर्णय लिया की नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन यदि सभासदों की मांगों का निस्तारण समय रहते नहीं करेंगे तो सभी सभासद निर्णायक स्थिति में दोनों लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा है कि निर्माण कार्यों में सभासदों का प्रस्ताव लिया जाए तथा नगर के सभी वार्डों में विद्युत लाइट लगाई जाए। अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली ठीक हो।

पत्र में बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव को शासन को भेजने समेत अन्य मांग शामिल हैं। बैठक में सभासद मोहम्मद आजम, मोहम्मद रफी, एहसान वारिस, लईक अहमद, अकबर हुसैन, रईस अंसारी, मुनव्वर आदि मौजूद रहे।

सभासद समिति का गठन
नगर में आयोजित सभासदों की बैठक में ही सभासद समिति का गठन भी किया गया। जिसमें सभासद जमाल हामिद वारसी अध्यक्ष तथा अजय गुप्ता, समी उल्ला खां शोएब को उपाध्यक्ष व छत्रपाल को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन


सभासद शफीक अंसारी को संगठन मंत्री तथा श्याम बिहारी अग्रवाल, शीबा नौशाद, गुड्डी व मोहम्मद हनीफ को सलाहकार समिति के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें