फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा मैजिक वाहन ट्रॉली में भिड़ा, 11 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। बाराबंकी के कैटर्स एक मांगलिक कार्यक्रम में काम करने मरौचा आए थे। काम निपटाकर सभी सामान लादकर मैजिक से वापस बाराबंकी लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मरौचा तिराहे के निकट कैटर्स की मैजिक सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे जा घुसी।

वाहन पर सवार 11 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

फखरपुर थाना अंतर्गत मरौचा गांव के निकट शुक्रवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में बाराबंकी के कैटर्स बुक थे। कैटर्स मैजिक वाहन पर सामान लादकर कर्मचारियों के साथ गांव आए थे।

काम निपटाने के बाद बीती रात डेढ़ बजे के आसपास सभी मैजिक वाहन से बाराबंकी लौट रहे थे। वाहन लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मरौचा तिराहे के निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसा।
विज्ञापन


मैजिक वाहन में सवार बाराबंकी के बंकी निवासी राजित (30), मोहम्मद शरीफ (60), कपिल कुमार (18), पंकज कुमार (16), सिद्धार्थ (18), राज (25), नियाज (25), सूरज (16), जितेंद्र कुमार (19), रतन (22) व लखनऊ निवासी रामखेलावन (48) समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चीख पुकार मच गई। तिराहे के आसपास रह रहे लोग दौड़े। सूचना पाकर फखरपुर थाने की पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया।

वहां पर राजित की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें