फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम की जान गई, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार से पीड़ित एक मासूम की गुरुवार को मौत हो गई। बुखार व डायरिया से ग्रसित 15 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार की हालत नाजुक है। उन्हें चिल्ड्रेन वार्ड के पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ मासूम रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। प्रतिदिन 300 से 400 रोगियों की ओपीडी बाल रोग विभाग में हो रही है।

हर दूसरे दिन मासूम रोगी इलाज के दौरान दम तोड़ रहे हैं। फखरपुर विकासखंड अंतर्गत सौगहना गांव निवासी शाहिद रजा (चार माह) पुत्र जहीरुद्दीन को बुखार के साथ दस्त की शिकायत थी।
विज्ञापन


परिवारीजन शाहिद को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में गुुरुवार दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि मासूम रोगी की हालत काफी गंभीर थी।

उसे बुखार के साथ डायरिया की शिकायत थी। उधर बुखार व डायरिया से ग्रसित 15 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार रोगियों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें