फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस टीम ने अब्दुल्ला बेहड़ गांव के बाहर अरहर के खेत में मौजूद पशु तस्करों की घेराबंदी की। इस पर तस्करों ने टीम पर फायर झोंक दिया। किसी तरह पुलिस टीम ने चार तस्करों को मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन


उनके पास से एक तमंचा और खोखा बरामद हुआ। मौके से चार बछड़े, बांका आदि सामान भी मिला है। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम अब्दुल्ला बेहड़ के पास कुछ लोग मवेशियों को मंगलवार रात लेकर जा रहे थे।

इसकी सूचना मिलने पर कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह और एसओजी टीम के प्रभारी जेएन शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर तस्करों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


गांव के बाहर स्थित एक अरहर के खेत में सुगबुगाहट मिलने पर जेएन शुक्ला ने टार्च जलाई। तभी वहां मौजूद एक तस्कर ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फखरपुर थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव निवासी शहजादे, नफीस, हसीब और धन्नीखांपुरवा निवासी जाबिर को गिरफ्तार किया।

शहजादे के पास से एक देशी तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। मौके से पुलिस टीम ने चार बछड़े, पांच बोरी, दो बाइक, चार मोबाइल और दो टार्च बरामद की।

एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि खालिदपुर गांव निवासी शहजादे शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ फखरपुर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ जानलेवा हमला, गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें