फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से वसूली करने वाला गैंग दबोचा, सरगना है सींच पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गैंग को गुरुवार रात में पुलिस ने दबोचा लिया। गैंग का सरगना खुद को आरटीओ बता कर ट्रक ड्राइवरों को अर्दब में लेता था। गैंग का सरगना सरयू नहर खंड चार में सिंचाई पर्यवेक्षक के पद पर तैनात है। सींच पर्यवेक्षक के साथ उसके दो और सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन सबके पास से एक कार भी बरामद हुई है। जिस पर एसडीएम लिखा हुआ है।
विज्ञापन



लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बीते कई दिनों से अवैध वसूली करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को मिल रही थी। गुरुवार की रात दरगाह के रहवा विसुनपुर निवासी डीसीएम चालक भोंदू अपनी गाड़ी पर भूसी लादकर बाराबंकी जा रहा था। ट्रक को कुछ लोगों ने टिकोरामोड़ के पास रोक लिया। इसके बाद चालक से आरटीओ होने की बात कहकर दो हजार रुपये वसूल लिए। उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रख लिया। इसकी सूचना उसने थाने पर दी।


पुलिस ने रात में ही छापेमारी करते हुए बलरामपुर के गैसड़ी थाना अंतर्गत ग्राम मुतेहरा निवासी इंद्रदेव, कैसरगंज के ग्राम पबना निवासी विपिन कुमार राव और नौव्वागढ़ी निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दूबे ने बताया कि आरोपी रात में हाईवे से माल लादकर गुजरने वाले वाहनों को रोकते थे।
विज्ञापन




इसके बाद जांच के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जाती थी। इंद्रदेव सरयू नहर खंड चार में सींचपाल पर्यवेक्षक के पद पर तैनात है। उनके कब्जे से एक बोलेरो बरामद हुई। जिसमें आगे उत्तर प्रदेश सरकार और पीछे एसडीएम लिखा हुआ था। वाहन चालकों से अवैध तरीके से वसूले गए 46 सौ रुपये और एक डीएल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें