फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर लौटे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के लेखपाल 15 दिनों से हड़ताल पर थे। सरकार द्वारा मांगों को मानने के बाद लेखपाल बुधवार से काम पर लौट आए। पहले दिन 1200 प्रमाण पत्रों पर लेखपालों ने सत्यापन रिपोर्ट लगाते हुए उसे अग्रसारित किया।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने बताया कि लेखपाल मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। प्रांतीय नेताओं व सरकार के बीच हुई वार्ता के बाद मांगों को मान लिया गया है।

इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। जिले की छह तहसीलों में लगभग दस हजार से अधिक आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र अग्रसारित नहीं हो सके थे।

हड़ताल खत्म होने के बाद लेखपालों ने काम पर लौटते ही सत्यापन रिपोर्ट लगानी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष जयराज सिंह व जिला मंत्री त्रियुगी नारायण शुुक्ला ने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग पर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें