फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में भी फखपुरवासियों को मिल रही मात्र चार घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कटौती से परेशान, चार घंटे ही हो रही सप्लाई
विज्ञापन

फखरपुरवासियों ने एक्सईएन को पत्र भेज व्यवस्था कराने की उठाई मांग
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर कस्बे के लोगों को महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे वे काफी परेशान हैं। वहीं, रमजान माह में भी बिजली सप्लाई सही न होने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हो रही है। परेशान लोगों ने एक्सईएन को पत्र भेजकर विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से दिए जाने की मांग की है। साथ ही जल्द ही सप्लाई व्यवस्था न सुधरने पर सभी ने लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर पर स्थित फखरपुर कस्बे के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। कस्बा निवासी रिजवान खां, शरीफ, गुड्डू, ननकू, मुन्ना, पुत्तन, नसीम आदि ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक प्रतिदिन 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। वहीं सप्लाई के समय में कटौती से लोग बेहाल हैं। उधर, रमजान का माह होने के कारण रोजेदारों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। परेशान कस्बेवासियों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए एक्सईएन आरिफ अहमद को पत्र लिखा है। साथ ही रोस्टर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सभी ने लखनऊ-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें