फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेटर को जलकल के ठेकेदार ने अपशब्दों का प्रयोग कर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कनपटी पर कट्टा लगाकर दी जानमाल की धमकी
विज्ञापन

वैक्सीनेटर को जलकल के ठेकेदार ने धमकाया

बहराइच। नगरपालिका परिषद कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण पटल पर तैनात वैक्सीनेटर कर्मी को जलकल कर्मी ने रात में फोन कर धमकाया। फिर कार्यालय लौटने पर कट्टा कनपटी में लगाकर जानमाल की धमकी दी। मामले में पीड़ित पटलकर्मी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपा। अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक को पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि कार्यालय में जन्ममृत्यु पंजीकरण पटल पर वैक्सीनेटर अनिल कुमार की तैनाती है। अनिल मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। उसी समय जलकल विभाग के ठेका कर्मचारी आमिर ने अपने फोन से अनिल को कॉल कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। शाम 4:30 बजे के आसपास अनिल के कार्यालय लौटने पर कट्टा कनपटी पर लगाकर जानमाल की धमकी दी। इससे कार्यालय में अफरा तफरी फैल गई। अधिशासी अधिकारी ने इस मामले में आमिर को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें