शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले और 14 शिक्षकों को निलंबित कर 138 अध्यापकों का वेतन रोक कर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व ब्लॉक शिवपुर के स्कूलों का मुआयना बीईओ ने किया था। जिसमें शिक्षकों की लापरवाही सामने आई थी।
इस पर प्राथमिक विद्यालय जोलाहनपुरवा के मोहन श्याम शुक्ल, जूनियर स्कूल अली नगर के सहायक शिक्षक अमर सिंह, प्रावि. धोबिनपुरवा के राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार, सिद्धनपुरवा के अंबरलाल, मुखियापुरवा के गोविंदशरण, लालपुर शिवपुर के रतन श्रीवास्तव, संपूर्णानंद, प्रमोद व अनुचर विजय, महादेवा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद जावेद, सुरजीपुरवा के सहायक शिक्षक मुकेश, लोनियनपुरवा के मनोज व बरदहा कला प्राथमिक विद्यालय के योगेश कुमार निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा छात्र संख्या कम होने और स्कूल में जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह होने से मुनीमपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अवधेश का वेतन रोक दिया। जूनियर विद्यालय मुनीमपुर के श्रीकांत त्रिपाठी, पिपरामाफी जूनियर स्कूल के अनिल कुमार, अरविंद कुमार, प्रावि. पिपरा माफी की मेनका देवी, निर्मला देवी व बनवारी, देवदत्तपुर के मोहम्मद अहमद, जीतेंद्र, अनुदेशक नीलम कुमारी, धर्मकुंडा के श्यामलाल, धु्रवलाल, गुरुमूरत, जूनियर विद्यालय के नूरुद्दीन, किरन वर्मा, प्रावि. धनावा की सुनीता, मनोज, संतोष , जूनियर विद्यालय चौगोई की विशुनावती, विमलेश, प्रावि. की मुन्नी देवी, वरुण, सोनू सरोज, नकही की उमा, वरुण , अर्चना गुप्ता, पंडितपुरवा के हरदेव वर्मा, लोटनराम, रूपेश , ललुही के चंद्रजीत, मकरंद पंकज, इम्तियाज, जूनियर विद्यालय के तेजनरायन का वेतन रोक दिया।
प्रावि. मुरलीपुरवा के वीरेंद्रनाथ, देवेंद्र प्रताप, हरनाम, जूनियर विद्यालय बेली गंगा सिंह के गौरव, सिद्धनपुरवा प्राथमिक स्कूल के कमलेश कुमार, गिरदा जूनियर विद्यालय के अब्दुल रहीम, प्रावि. बेलीगंगा सिंह के जीतेंद्र, विनय, विजय, प्रावि. मांझा के सत्रोहन, जीतेंद्र, अजय, जूनियर विद्याल बेलामकन के नरेंद्र देव, अनिल, प्राथमिक विद्यालय चमारनपुरवा के कमलेश, जीत कुमार, सुजीत, बीना, जूनियर विद्यालय मांझा के रामकुमार, मुन्नीराज, प्राथमिक विद्यालय चौकसाहार के ओमप्रकाश, शिवशंकर, प्रबुद्ध राव, जूनियर विद्यालय बेलामकन के नरेंद्र देव, अनिल, प्रावि. के जियालाल, सोनी, प्रदीप, डल्लापुरवा के गणेश प्रसाद, शालिनी, प्रावि. शिवपुर की पूनम, दिव्या मेहता, भूपेंद्र का वेतन रोका।
प्राथमिक विद्यालय ललईबाग की लल्लीदेवी, पवन कुमार, मीरा, प्राथमिक विद्यालय गड़रियनपुरवा की साधना, किरन शंकर, रवींद्र, मनीष, बाजपुरवा के संतोष कुमार, बजरंगी, अरविंद कुमार, जूनियर विद्यालय तिगड़ा के सर्वेश, हरिश्चंद्र, जूनियर विद्यालय बाजपुरवा के अमित पाठक, विनय कुमार अवस्थी, प्रावि. एकघरा के उमाशंकर, सौरभ, जावेद, परसोहना के चंद्रबली, सतीश शुक्ला, आफरीन, संकल्पा के कृपाराम, सुनील, मतीन, लोनियनपुरवा की शबनम, प्रवीन राय, रामबहादुर, प्राथमिक विद्यालय कलहटिया के हरिकेश बहादुर, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन प्रथम की पूनम देवी, भकुरहा के शिव वरदान मौर्य का वेतन रोका।
प्राथमिक विद्यालय लालपुर शिवपुर के दिनेश कुमार, हेतराम, सुषमा, साफिया, जीनत, बरगदिहा प्राथमिक विद्यालय के सूबेदार, कल्पना, आलोक, टिकुवापारा की रेशमा, देवेंद्र, किशुनपुरमीठा के जुबेर, अनुराधा, सत्या, विनय, जूनियर स्कूल किशुनपुर के संजय, सत्यनरायन, प्रावि. रामपुर धोबियाहार के मुल्कराज, प्रवीण, प्राथमिक विद्यालय रायगंज की अर्चना, मोहित, महेंद्र का वेतन रोक दिया। प्रावि. नेवादा के अंशुमान, वंशराज, विनय कुमार, गुंजन, प्रदीप, शिवपुरा के सुरेंद्र कुमार, पूनम, उदयप्रताप, मंजरी, प्रावि. सरैंया के सिराज, आरती, सिसवारा चैन के अब्दुल, अंकित, अनिल, दिनेश और मोहम्मदपुर की जीनत बी, सिपाहीलाल, शाहीन परवीन और सूरजलाल का वेतन रोक दिया।