रुपईडीहा (बहराइच)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी चरदा और नवाबगंज के गांव में बुधवार को कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 130 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। नवाबगंज विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में बुधवार को कोरोना जांच शिविर लगा।
इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का सैंपल लिया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी और नवाबगंज के गांव में लगे शिविर में 130 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। सभी सैंपल जिला मुख्यालय भेजे गए हैं। 81 लोगों की एंटीजन और 49 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है।