फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलहा में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलहा विकास खंड के सरस्वती विद्या मंदिर रामकृष्ण इंटर कॉलेज नानपारा में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवा कल्याण व प्रांतीय दल विकास विभाग की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि बीडीओ एसपी सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एसपी कुशवाहा रहे। अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सब काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। मतदान से ही हम स्वच्छ और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना कर सकते हैं।


इस दौरान छात्रों को मतदान के प्रति अधिकारियों ने जागरूक किया। अभियान के तहत आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल शिक्षक हेमंत कुमार यादव व रामजी यादव की देखेरख में हुआ। खेल शिक्षकों ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में अभय सिंह प्रथम, 400 व 800 मीटर बालक वर्ग दौड़ में ज्ञान प्रकाश प्रथम रहे।
विज्ञापन



कबड्डी में रितेश चौधरी की टीम विजेता रही। जबकि आयुष की टीम उप विजेता रही। कुश्ती बालक वर्ग जूनियर में तरुण शाह प्रथम व मोहित द्वितीय, सीनियर में सत्यम प्रथम व शिवम द्वितीय व 50 किलो वजन में उत्कर्ष प्रथम व नितिन द्वितीय रहे।


100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में शालिनी त्रिपाठी प्रथम, 400 मीटर जाह्नवी प्रथम, 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम स्थान पर रही। बालिका वर्ग कबड्डी में प्राची शर्मा विजेता व उप विजेता नीता शुक्ला की टीम रही। अंत में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मतदान के लिए सभी को शपथ दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें