फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर पानी भरने से भड़के
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। उत्तर गंगा गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश में पानी भर गया है। यहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन साैंपा। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत की गई पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिससे स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उत्तर गंगा-हुजूरपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। व्यवस्था से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को अधिकारियों पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए संतोष पाठक की अगुवाई में प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि बाढ़ से पूर्व कई बार बीडीओ व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को गड्ढा पटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। प्रदर्शन के बाद सभी ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सड़क के गड्ढों की पटाई न होने पर सभी ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान लाल बहादुर, रामनरेश, शैलेंद्र पाठक, संतोष कुमार, अनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें