बहराइच। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले को 12 नए डॉक्टर और मिले हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 22 संविदा चिकित्सक चयनित हुए हैं। इनमें से आठ डॉक्टर पहले ही ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात हो चुके हैं। अब मिले नए 12 डॉक्टरों में डॉ. मोहम्मद अकरम, डॉ. अनुराधा राव, डॉ. विजय कृष्ण मिश्रा, डॉ. अकीब, डॉ. अभिनव कुमार वर्मा, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. सुष्मिता कुमारी, डॉ. शुभम राय, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. अनंत कुमार, डॉ. आयुषी सिंह और डॉ. अनुष्का राव शामिल हैं।
इन चिकित्सकों को जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों एनपी-एईएस/जेई-पीआईसीयू, ब्लड बैंक, एलएमओ-एमएच, एनआरसी, एनसीडी-एनपीसीडीसीएस, एसएनसीयू, एनयूएचएम-पीएम-एबीएचआईएम, आयुष और आरबीएसके में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. अनुष्का राव को तीन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।