फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बच्चेदानी से निकाला 12 किलो का ट्यूमर, बचाई जान

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में महिला के ऑपरेशन के दौरान मौजूद टीम। - फोटो : मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में महिला के ऑपरेशन के दौरान मौजूद टीम।
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने मंगलवार देर शाम को बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक महिला की जान बचाई। महिला की बच्चेदानी से 12 किलो का ट्यूमर निकाला गया। आपरेशन के बाद चिकित्सक महिला के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि इलाज के लिए आई महिला मरीज संध्या (45) के पेट से करीब 12 किलो वजनी बच्चेदानी का बड़ा ट्यूमर मंगलवार को सुरक्षित रूप से आपरेशन करके निकाला गया। यह ट्यूमर चारों ओर से पेशाब की थैली (यूरिनरी ब्लैडर) से चिपका हुआ था, जिससे ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा हो गया था।


मरीज की हालत इतनी नाजुक थी कि शरीर में हीमोग्लोबिन मात्र 5 पॉइंट ही बचा था। जटिलता को देखते हुए उसे कई बार लखनऊ रेफर करने की सलाह दी गई, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह वहां इलाज कराने में असमर्थ थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज बहराइच के डॉक्टरों ने चुनौती स्वीकार करते हुए स्थानीय स्तर पर ही सर्जरी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस हाई-रिस्क सर्जरी का नेतृत्व वरिष्ठ सर्जन डॉ. बृजेश शुक्ला ने किया। सर्जरी टीम में डॉ. अमित, डॉ. राहुल और डॉ. बृजेश दिवाकर का अहम योगदान रहा। वहीं एनेस्थीसिया टीम में डॉ. आशीष, डॉ. अमर और डॉ. थमराई ने ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखा।
सीएमएस डॉ. एम.एम.एम. त्रिपाठी ने विशेष रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे सर्जरी को सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सका। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति अब स्थिर है और उसे गहन निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें