ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य।
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में मंगलवार को प्रथम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 हुई। डीएम राजेश कुमार पांडेय, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 54 बालक और 65 बालिकाओं समेत 119 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांक त्रिपाठी और चेयरमैन अजीत प्रताप सिंह ने की। सचिव आलोक कुमार सिंह और संयुक्त सचिव हिमप्रीत सिंह ने स्वागत किया। सब जूनियर बालक वर्ग में अविराज अग्रवाल, मेधांश महेश्वरी और आत्रेय मिश्रा व आरुष तिवारी ने स्वर्ण पदक जीते। नूरे अली और ऋषि सिंह को रजत मिला। एरॉन मिश्रा व प्रिंस कुमार को कांस्य पदक मिला।