फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बुलाए दसवां संस्कार में पहुंचने पर चले गड़ासे, सगे भाई समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेराचौराहा (बहराइच)। मैना नेवरिया कहारनपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां बुधवार को 10वां कार्यक्रम था। इसमें गांव निवासी एक युवक बिन बुलाए पहुंच गया। इसी मामले को लेकर युवक व ग्रामीण पक्ष के बीच जमकर गड़ासे व लाठी-डंडे चले। जिसमें सगे भाई समेत आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत मैना नेवरिया कहारनपुरवा गांव निवासी विक्रम के पिता सोहन की मौत हो गई थी। इस पर बुधवार को दसवां कार्यक्रम था। कार्यक्रम में विक्रम ने रिश्तेदारों व पड़ोसियों को आमंत्रित किया था। दसवां कार्यक्रम समापन की ओर था। तभी गांव निवासी जमुना प्रसाद भी पहुंच गया। विक्रम ने बिना बुलाए कार्यक्रम में शामिल होने का कारण पूछा। इस पर जमुना भड़क उठा। विक्रम की भाभी गुड्डी भी जमुना की तरफ से बोलने लगी। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमुना ने अपने घर से महिलाओं व अन्य ग्रामीणाें को बुलाकर गड़ासे से हमला कर दिया। जिसमें विक्रम (25), भाई मोतीलाल (35) तथा रिश्तेदार अनीता (32) पत्नी गुरुदीन, ननकई (16), जमुना प्रसाद (25), नैना (14) पुत्री माखन समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। इसके बाद चार लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि जमुना दसवां कार्यक्रम में बिना बुलाए पहुंच गया था। इसी से जमुना व विक्रम पक्ष में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। तहरीर के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें