फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खड्ड में पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड तिराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

जरवलरोड (बहराइच)। बहराइच से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एक कार जरवलरोड तिराहे के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में जा पलटी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

लखनऊ के केशवनगर बारी एंक्लेव कॉलोनी निवासी हाशिमुद्दीन (40) पुत्र कमरुद्दीन अपनी रिश्तेदारी में सोमवार सुबह बहराइच आए थे। उनके साथ परिवार की नसरीन बानो और उनके पति सिराजुद्दीन भी थे।
विज्ञापन


बहराइच में काम निपटाने के बाद सभी सोमवार शाम को कार से वापस लखनऊ जा रहे थे। कार जब जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवलरोड तिराहे के निकट पहुंची तो बेकाबू होकर खड्ड में जा पलटी।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े। घायलों को निकालकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें