फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11432 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पहले चरण में जिले के 11432 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के सामुदायिक, प्राथमिक, आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही इनमें प्राइवेट अस्पतालों के 1521 कर्मियों को भी शामिल किया गया है। कोरोना वैक्सीन आने पर उसे सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियां कर रहा है। इसके लिए कोल्ड चेन भी बनाई जा रही है। इसके लिए प्रबंधक से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी सरकार की ओर से की जा रही है। वैक्सीन आने पर सबसे पहले जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग से प्राईवेट व सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची मांगी थी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों को पत्र भेजकर कर्मचारियों की संख्या मांगी गई। जिसमें मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9681 कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं जिले में संचालित 289 प्राईवेट नर्सिंगहोम में 1521 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सर्वप्रथम इन 11432 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी व प्राईवेट कर्मचारियों की संख्या 11432 है। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है। कोरोना वैक्सीन आते ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि कोल्ड चेन की स्थापना मुख्यालय के साथ ब्लॉकों में हो रही है। जरूरत पड़ने पर दरगाह रोड स्थित भोलानाथ के कोल्ड स्टोर को अधिग्रहीत किया जाएगा। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक से वार्ता हो गई है।
इन अस्पतालों से लिए गए आंकड़े
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुरुष और महिला अस्पताल के अलावा 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 310 उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को टीकाकरण में शामिल किया गया हैं। 30 आयुर्वेदिक अस्पताल और छह यूनानी अस्पताल के कर्मचारियों को भी इसमें जोड़ा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारी
सीएचसी और पीएचसी 9681
प्राईवेट अस्पताल 1521
आयुर्वेदिक अस्पताल 126
यूनानी सरकारी व प्राईवेट 104
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें