फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सुरक्षा का पूरा सहयोग करेगा नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। एसएसबी मुर्तिहा मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एसएसबी व नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए अधिकारियों ने मंत्रणा कर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लोकसभा चुनाव में सुरक्षा का पूरा सहयोग करने की बात नेपाल के पुलिस अधिकारियों ने कही।
विज्ञापन



जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर छह मई को मतदान होना है। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। एसएसबी के जवान नेपाल पुलिसकर्मियों के साथ जंगल से सटे इलाकों में सुरक्षा को देखते हुए बैठकें कर रहे हैं।


एसएसबी 59वीं बटालियन के कमांडेंट उदय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को एसएसबी मुर्तिहा मुख्यालय परिसर में एसएसबी व नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कमांडेंट ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नेपाल पुलिस से सहयोग मांगा।
विज्ञापन



नेपाली सशस्त्र बल प्रहरी के एसपी कृष्णा कोइराला ने सुरक्षा में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही चुनाव के दौरान सीमा पर आवागमन रोकने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान चुनाव से 24 घंटे पहले सीमा सील करने पर सहमति बनी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नेपाल मदनजीत वोहरा, इंस्पेक्टर मुर्तिहा अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें