फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म से दो वर्ष तक नवजात का करें समुचित देखभाल, पिलाएं गाढ़ा-पीला दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता के लिए वादा सखी का गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षणार्थी गांव की महिलाओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन



उपायुक्त स्वत: रोजगार सुरेंद्र कुमार गुप्त के निर्देशन में मिहींपुरवा ब्लॉक सभागार में वादा सखी महिलाओं का प्रशिक्षण हुआ, जिसका उद्घाटन एडीओ आईएसबी लक्ष्मण प्रसाद गौड़ ने किया। इस मौके पर विकास खंड प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता ने बाल विवाह, बाल मजदूरी, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता पर महिलाओं को जागरूक किया।


उन्होंने कहा कि वादा सखी महिलाओं को स्वास्थ्य पोषण के प्रति जागरूक करेंगी। माह में दो बार बैठक का आयोजन करेंगी। ब्लॉक एंकर पर्सन नंदकिशोर साह ने वादा सखी को बच्चों के जन्म से लेकर दो वर्ष की उम्र तक समुचित देखभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद मां का गाढ़ा पीला दूध नवजात को पिलाना चाहिए। छह माह के बाद ऊपरी आहार दें। बच्चों को दिन में दो बार आधी-आधी कटोरी सुपाच्य आहार दें। दो वर्ष तक स्तनपान कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन



पीआरसी सुषमा जायसवाल ने गोदभराई, वजन दिवस, बचपन दिवस, अन्नप्रासन की जानकारी प्रशिक्षण में दी। स्तनपान कराने का तरीका बताया। यंग प्रोफेशनल अनुज कुमार ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि अपने घर के आसपास किचन गार्डेन व पोषण वाटिका में साग, सब्जी, फल उगाकर सेवन करना चाहिए। इस मौके पर बनदेवी शुक्ला, रमेश कुमार, यंग प्रोफेशनल आशुतोष सिंह, पीआरपी शिवबचन कुमार, प्रमोद कुमार, नीलम यादव, अनीता, प्रभा मौर्या, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें