फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्निया पहुंचा हाथियों का झुंड, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में नेपाल के रॉयल वर्दिया नेशनल पार्क से हाथियों का एक और झुंड पहुंच गया है। इस झुंड का मूवमेंट कतर्निया तटबंध और पर्यटकों के भ्रमण परिक्षेत्र में है। इसके चलते क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



नेपाली हाथियों को कतर्नियाघाट सेंक्चुरी की आबोहवा रास आ रही है। पखवारे भर पूर्व लगभग छह हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट आया था। वह अभी यहीं प्रवास कर रहा है। सोमवार रात और 10 हाथियों का झुंड खाताकारीडोर के रास्ते कतर्नियाघाट के जंगलों में प्रवेश कर गया। मंगलवार को सुबह इन हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट तटबंध के निकट गेरुआ पार जंगलों के पास मिला।


गश्त कर रहे वनकर्मियों ने हाथियों के झुंड को देखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद आसपास गांवों के लोगों को सजग कर दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि कुछ हाथियों का मूवमेंट कतर्नियाघाट तटबंध के पर्यटक भ्रमण परिक्षेत्र में है। ऐसे में पर्यटकों को भी सजग रहकर भ्रमण करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि निरंतर हाथियों की आमद होने से लग रहा है कि नेपाल के हाथियों को कतर्निया सेंक्चुरी की आबोहवा काफी रास आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें