फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार बनाने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बनाने वाले एक युवक को सोमवार को रामगांव पुलिस ने दबोच लिया। वह एक सोसाइटी का स्वयंभू अध्यक्ष भी था।
विज्ञापन


पूछताछ में फर्जी अंकपत्र तैयार करने की भी बात स्वीकार की है। युवक पुलिस से बचने के लिए महाराष्ट्र का निवासी बनकर अरसे से रामगांव में रह रहा था।

उसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। रामगांव क्षेत्र में अरसेे से फर्जीवाड़ा करने वालेे गैंग के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी अभिलेखों को तैयार करने की सूचना पर छानबीन की गई तो महाराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा गैंग संचालित करने का पता चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह रामगांव के नरहरगौड़ा जोलाहनपुरवा स्थित उसके आवास पर छापामारी कर उसे दबोच लिया गया। युवक की पहचान राजू मौर्या उर्फ नयाब अहमद उर्फ नयाब सिद्दीकी के रूप में हुई।

युवक ने अपने को 121 श्याम पाटिल चाल हनुमान नगर अंबली पाटिल चाल मुहाने ठाड़े महाराष्ट्र का निवासी बताया। उसके कब्जे से काफी संख्या में फर्जी तैयार व अधबने मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड मिले हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने फर्जी अंकपत्र बनाने की भी बात स्वीकार की है। गिरफ्तार राजू मौर्या के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बाराबंकी का मूल निवासी है आरोपी
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी का वास्तविक नाम राजू मौर्या पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम मरकामऊ बदोसरायं बाराबंकी है। बाराबंकी के बदोसरायं थाने में राजू मौर्या के खिलाफ धारा 376 डी, 506, 292 ए सहित कई केस दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें