फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार व डायरिया से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रामक रोगों से पीड़ित 18 मरीज भर्ती, तीन की हालत नाजुक
विज्ञापन

बहराइच। तराई में बदल रहे मौसम के बीच संक्रामक रोगों का प्रकोप तेज हो गया है। तेज बुखार और डायरिया मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। हालात यह हैं प्रतिदिन मासूमों कि मौतें थम नहीं रहीं। शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक मासूम समेत दो रोगियों की मौत हो गई।

वहीं संक्रामक रोगों से पीड़ित 18 और मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तराई में मौसम परिवर्तन नन्हें-मुन्हों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। खैरीघाट थाना अंतर्गत कोटवा गांव निवासी निशा (2) पुत्री बाबूराम को तेज बुखार और उल्टी दस्त की शिकायत हुई।
विज्ञापन


स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराने पर लाभ नहीं हुआ। इस पर परिवारीजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां पर पीआईसीयू में इलाज के दौरान शनिवार दोपहर में निशा ने दम तोड़ दिया। उधर शिवपुर के तुलसीपुरवा निवासी बबलू (एक) पुत्र आनंद प्रकाश की बुखार और उल्टी-दस्त से मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल में शनिवार को संक्रामक रोगों से पीड़ित 18 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार बदल रहे मौसम के चलते संक्रामक रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चपेट में सबसे पहले मासूम आ रहे हैं। ऐसे में परिवारीजन मासूमों की देखभाल में विशेष ध्यान दें, जिससे रोगों पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें