फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रन फॉर वोट के तहत निकली 110 किमी मशाल मैराथन

Sun, 05 May 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा क्षेत्र में रन फार वोट मैराथन के दौरान शपथ लेते लोग। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा/बाबागंज/मिहींपुरवा। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए शनिवार को भारत-नेपाल सीमा से 110 किलोमीटर लंबी मशाल मैराथन का आयोजन किया गया। रन फॉर वोट के तहत आयोजित मशाल मैराथन को सामान्य प्रेक्षक व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तीन विकासखंडों में संयुक्त रूप से मैराथन का आयोजन हुआ। इस दौरान जगह-जगह बने सेल्फी प्वांइट पर युवाओं ने जमकर सेल्फी ली। इस दौरान तराई मतदाता जागरूकता के नारों से गुंजायमान रही।
विज्ञापन



रुपईडीहा नगर पंचायत स्थित भारत-नेपाल सीमा से सामान्य प्रेक्षक अनिल राज राय व डीएम मोनिका रानी ने हरी झंडी दिखाकर मशाल मैराथन की शुरुआत की। वहीं बहराइच-लखीमपुर मार्ग स्थित जालिमनगर पुल से व्यय प्रेक्षक टी. सेंथिल मुरूगन व सीडीओ रम्या आर व नानपारा-रूपईडीहा मार्ग स्थित एसएसबी कैंप अगैय्या से पुलिस प्रेक्षक केएसएसवी सुब्बारेड्डी ने हरी झंडी दिखाकर रिले मशाल मैराथन का शुभारंभ किया।

110 किमी लंबी रिले मशाल मैराथन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोग सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े नजर आए और मैराथन में शामिल धावकों का उत्साहवर्धन करते रहे। मैराथन के दौरान 13 मई व 20 मई को बढ़-चढ़ कर मतदान करने व देश के सबसे बड़े पर्व में सहभागिता के लिए जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, बीडीओ मिहींपुरवा अजीत सिंह, बीईओ अजीत प्रताप सिंह, बीडीओ नवाबगंज डॉ. राहुल पांडेय, एडीओ पंचायत विकास अवस्थी, एपीओ विकास राव, सीडीपीओ रामसूरत मौर्या, बीईओ नवाबगंज राधेश्याम वर्मा, अधिशाषी अधिकारी रंग बहादुर सिंह, थाना प्रभारी रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह, सहायक कमांडेंट एसएसबी सौरभ रंजन आदि मौजूद रहे।



11-11 किमी में बंटी रही मैराथन
110 किमी रिले मशाल मैराथन को सफल बनाने के लिए इसे 11-11 किमी के 10 सेक्टरों में बांटा गया। विकासखंड मिहींपुरवा में लखीमपुर बार्डर स्थित जालिमनगर पुल से नैनिहा, नैनिहा से मटिहा मोड़, नवाबगंज में शिवपुर से मोहरनिया से भारत-नेपाल बार्डर रूपईडीहा, खैरहनिया से भारत-नेपाल बार्डर रूपईडीहा, भारत नेपाल बार्डर रूपईडीहा से एसएसबी कैंप अगैय्या, देवरा से एसएसबी कैंप अगैय्या, बलहा विकासखंड में नानपारा बाईपास तिराहा से रजवापुर, नानपारा बाईपास तिराहा से एसएसबी कैंप अगैय्या, एसएसबी कैंप अगैय्या से नानपारा बाईपास तिराहा व रजवापुर से मटिहा मोड़ तक रिले मशाल मैराथन का आयोजन किया गया।



समापन पर दिलाई गई मतदान की शपथ
रिले मैराथन का समापन नानपारा स्थित सआदत इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। वहां प्रेक्षकों व डीएम ने मौजूद लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की। इस दौरान हजारों मतदाताओं ने भी हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लिया। युवक-युवतियों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सेल्फी ली। कार्यक्रम के समापन पर मैराथन में प्रतिभाग करने वाले धावकों को अधिकारियों ने प्रशस्ति-पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें