फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 11 और मिले कोरोना पाजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलता दायरा जिले को और अधिक संवेदनशील बनाता जा रहा है। लखनऊ से गुरुवार की देर शाम जारी रिपोर्ट में बहराइच के 11 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें आठ मरीज ठीक होकर जा चुके हैं। 27 मरीज अब भी कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 11 और मरीजों के पॉजिटिव मिलने के बाद जिले के रेड जोन में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है।
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों से वायरस के संक्रमण से अछूता जिला एक बार फिर संक्रमण के फैलते खतरे का शिकार बना है। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ को भेजे गए सैंपल में गुरुवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 11 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव मिले तीन मरीज जरवल क्षेत्र के धवरिया गांव प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन थे। कैसरगंज के डीहा स्कूल में चार और पॉलीटेक्निक कल्पीपारा में नानपारा के चार मरीजों को क्वारंटीन किया गया था। ये सभी मुंबई से लौटे थे।
सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीज शेल्टर होम में क्वारंटीन थे। इन सभी को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वायरस के संक्रमण से अभी तक बहराइच में 35 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें आठ लोग ठीक होकर बीते दिनों घर जा चुके हैं। 27 मरीजों को भर्ती कर कोविड अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें