बहराइच। जिले के 11 मेधावियों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पास किया है। मेधावियों की इस सफलता पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। शहर के जेल रोड रायपुर राजा निवासिनी स्नेहा सिंह पुत्री अजय सिंह ने 631 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। अमरेंद्र यादव, विदुष टंडन पुत्र मयंक टंडन ने नीट पास किया है। इसके अलावा सौंदर्या सिंह ने 675 अंक लाकर अपने पिता पीएन सिंह का मान बढ़ाया है। जरवल निवासी फरजान अहमद पुत्र मास्टर अकील अहमद ने 624 अंक लाकर सफलता प्राप्त की है।
कैसरगंज के जैद पुत्र डॉ. अब्दुल वली ने 638 अंक, कैसरगंज निवासी अकमल ने 655 अंक, हरचंदा निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र अकील ने 641 अंक, सीएचसी कैसरगंज के अधीक्षक डॉ. एनके सिंह की पुत्री रिद्घिमा सिंह ने 655 अंक, कैसरगंज के सऊद अहमद पुत्र डॉ. रईस अहमद ने 629 अंक, ऋषभ कुमार पांडेय पुत्र यदुवंश कुमार पांडेय ने 638 अंक पाकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी मेधावियों ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
कैरियर मंत्रा के छात्र की मिली सफलता
नीट छात्रों को तैयारी का बेहतर विकल्प देने के उद्देश्य से संस्थान कैरियर मंत्रा के छात्रों का परिणाम उत्साहवर्धक रहा है। संस्थान में अध्ययन कर रहे गोंडा के निवासी छात्र सुधांशू मिश्र ने नीट में 600 अंक प्राप्त किए हैं। सुंधाशू के पिता सोमनाथ मिश्र पेशे से इंजीनियर हैं और माता गीता मिश्र गृहिणी हैं।
सुधांशू अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व कैरियर मंत्रा के डायरेक्टर इं. सौरभ शर्मा को दिया है। बुधवार को संस्थान की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। सुंधाशू का कहना है कि रेग्युलर और लक्ष्य आधारित पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। सुधांशू के माता पिता इस सफलता के पीछे बच्चे की मेहनत व भगवान का आशीर्वाद मानते हैं।