फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1074 भारतीय नेपाल से भेेजे गए घर, 723 नेपाली नागरिकों को नेपाल में मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। लॉकडाउन के कारण नेपाल में फंसे 1074 भारतीय नागरिक गुरुवार देर शाम लौटे। वहीं भारतीय क्षेत्रों में क्वारंटीन नेपाल के 723 नागरिकों को नेपाल भेजा गया। डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों देशों के लोग अपने-अपने देशों को रवाना हुए। गिव एंड टेक कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू हुआ। वतन वापसी के दौरान लोग भावुक हो उठे। चेहरों पर घर वापसी की चमक दिखाई दी। हालांकि सभी को अभी नानपारा और मोतीपुर क्षेत्र के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत के साथ नेपाल में भी लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में भारत के नागरिक नेपाल व नेपाल के नागरिक भारतीय क्षेत्र में क्वारंटाइन थे। इनकी क्वारंटाइन अवधि बुधवार को पूरी हो गई। इस पर जिला प्रशासन ने नेपाल के अधिकारियों से वार्ता की। दोनों देशों के अधिकारियों ने वार्ता कर अपने-अपने नागरिकों को देेश में बुलाने पर सहमति जतायी।
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को ग्राम प्रधान और वार्ड अध्यक्षों की ओर से सीमा पर भेजा गया। गुरुवार देर शाम रुपईडीहा थाने में जिलाधिकारी शंभु कुमार, पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा, एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ अरुण चंद्र की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच गिव एंड टेक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रात आठ बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम रात 12 बजे तक चला।
विज्ञापन

नेपाल प्रशासन की ओर से 442 भारतीय नागरिकों के होने की सूचना दी गई लेकिन देर रात तक यह संख्या 1074 हो गई। डीएम की मौजूदगी में सभी 1074 नागरिकों को वाहनों द्वारा नानपारा और मोतीपुर क्षेत्र में बनाए गए शेल्टर होम को रवाना किया गया। यहां क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद सभी अपने घर जा सकेंगे जबकि भारतीय अधिकारियों द्वारा नानपारा, मोतीपुर आदि जगहों पर स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए 723 नेपाली नागरिकों को नेपाली अधिकारियों के सुपुर्द किया गया। घर वापसी को लेकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
चरदा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि बाबागंज के हाजी यूसुफ डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन 12 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है जबकि गुरगुट्टा शेल्टर होम और अमीर हसन डिग्री कॉलेज से छह-छह लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। ये सभी संदिग्ध मरीज थे। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित क्षेत्र के प्रशासन को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें