फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में घटी 11 हजार विद्यार्थियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इस बार स्कूल चलो अभियान सुस्त है। बीते वर्ष का आंकड़ा भी अब तक नहीं छूआ जा सका है। लगभग 11 हजार छात्र कम हुए हैं।
विज्ञापन


जिले के 14 विकासखंडों में 2470 प्राथमिक और 983 जूनियर विद्यालय हैं। सत्र 2017-18 के समापन के बाद स्कूलों में छात्र-छात्राओं के नवीन प्रवेश को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान चलाने का दावा किया था।

जिसके तहत स्कूलों में रैलियां निकाली गईं। मेले का आयोजन हुआ। अभिभावकों और नियमित उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

लेकिन इन सबका कोई खास असर स्कूलों में प्रवेश पर नहीं दिखा। एक अप्रैल से अब तक महज 4 लाख 16 हजार 466 छात्र-छात्राओं का ही प्रवेश स्कूलों में हो सका है।
विज्ञापन


जबकि वर्ष 2017 के आंकड़ों पर गौर करें तो छात्र संख्या 4 लाख 27 हजार 946 थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्र 2018-19 में स्कूलों में नामांकन की स्थिति क्या है।

मालूम हो कि बहराइच प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल का जिला है। जिले में पिछले सत्र के सापेक्ष आंकड़ा अब तक नहीं छूआ जा सका है। ऐसे में अन्य जिलों में नामांकन की स्थिति क्या होगी, सहज अंदाजा लग सकता है।

दुरुस्त करनी होगी शिक्षा की गुणवत्ता
प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में अब भी शिक्षा की गुणवत्ता उस हिसाब से दुरुस्त नहीं हो पा रही है, जैसे कान्वेंट स्कूलों में है।

यह कहना है कि समाजसेवी प्रदीप कुमार सिंह का। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता दुरुस्त करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना होगा।

सेवानिवृत्त प्रवक्ता वीएस श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूलों में गांव के बच्चे तो पढ़ते ही हैं, अधिकारियों के बच्चों का भी प्रवेश अनिवार्य करना होगा।

सितंबर तक है प्रवेश का समय, नही रहेंगे पीछे
नवीन सत्र की शुरुआत जरूर हो चुकी है। लेकिन परिषदीय स्कूलों में प्रवेश का समय सितंबर माह तक है। ऐसे में महज 11 हजार छात्रों का अंतर है। यह अंतर दूर होगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की अपेक्षा छात्र संख्या अधिक ही रहेगी। स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शिक्षक डोर टू डोर संपर्क भी कर रहे हैं। निरंतर जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं।
-श्याम किशोर तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें