फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 10 अगस्त तक छह घंटे बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बशीरगंज, गुल्लाबीर, कल्पीपारा, डीजल पावर हाउस एवं सिविल लाइंस के उच्च क्षमता की भूमिगत विद्युत लाइन को शुरू किया जाना है। जिससे पांच से 10 अगस्त तक सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वीआर श्रीवास्तव ने बताया कि 11 केवी पोषक टाउन नंबर सात चंादपुरा की विद्युत लाइन शुरू करने का कार्य पांच अगस्त को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से सायं 04:00 बजे शट डाउन होने से विद्युत आपूर्ति नहीं होगी। जिससे चांदपुरा से छावनी का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि माधवरेती क्षेत्र में 06 व 07 अगस्त को किया जायेगा। जिससे पानीटंकीचौराहा, माधवरेती, बंदरियाबाग, कटीचौराहा, मक्कापुरवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति दिन में 10 से चार बजे तक बंद रहेगी। वहीं हॉस्पिटल चौराहा घंटाघर का कार्य नौ अगस्त को किया जाएगा जिससे माल गोदाम रोड, डिगिहा, मौलवीबाग, वीआईपी कॉलोनी, गुलामअलीपुरा, घसियारीपुरा, बसंतविहार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। वहीं नवीन गल्ला मंडी क्षेत्र में विद्युत लाइनों को शुरू करने के लिए नौ अगस्त को गल्लामंडी, फलमंडी व आसाम चौराहा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। जबकि शहर के मध्य फायरस्टेशन क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन शुरू करने का कार्य 10 अगस्त को किया जायेगा। इससे तहसील, पुलिस कोतवाली, फायर स्टेशन का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें