फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और धू-धू कर जल उठी जीप

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग का गोला बनी जीप
विज्ञापन

बहराइच। शहर के डिगिहा तिराहे के पास स्थित एक लॉन परिसर में खड़ी जीप मंगलवार शाम अचानक धू-धू कर जल उठी। जब तक अग्निशमन कर्मी पहुंचते, तब तक वाहन जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के डिगिहा तिराहे पर स्थित बंधन लॉन है। मंगलवार देर शाम चालक करीब सात बजे एक मैक्स लेकर आया। वह लॉन परिसर में वाहन खड़ा कर निकल गया। मुश्किल से 15 मिनट का समय गुजरा। तभी अचानक गाड़ी धू-धू कर जल उठी, जिससे आसपास मौजूद लोग सहम गए। सूचना पाकर वाहन मालिक सावित्री जायसवाल के पुत्र मनीष मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग की लपटों ने वाहन को आगोश में ले लिया था। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। 20 मिनट बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन जल चुका था। मनीष के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही जनरल सर्विसिंग कराई थी, लेकिन वायरिंग में दिक्कत थी। इस मामले में कोतवाली में भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें