फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यातायात नियम तोड़ने पर 1002 वाहनों का चालान

Sun, 09 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश ने टीम के साथ कार्रवाई की। टीम ने जिले भर में कुल 1002 वाहनों के चालान किए और 12 लाख 72 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया। चार वाहनों को सीज किया गया। तीन सवारी बैठाने पर 81, अस्पष्ट नंबर प्लेट पर आठ और तेज गति से वाहन चलाने पर 42 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। अवैध स्टैंड से सवारी भरने वाले दो और नशे में वाहन चलाने वाले एक वाहन को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें