फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागपुर में अब तक पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रदेशों से लॉकडाउन के बाद से अब तक 10 हजार से अधिक श्रमिक आए हैं। इनमें 5500 श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा। इसमें 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि तीन लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

जिला की पयागपुर तहसील में अभी तक एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। ऐसे में तहसील को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुरक्षित मान रहे हैं। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एनबी जायसवाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद से अब तक 10 हजार से अधिक श्रमिक विभिन्न प्रदेशों से आए हैं।
इनमें 5500 से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई है। क्षेत्र के 100 लोगों का सैंपल भी जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। इनमें 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, तीन लोगों की रिपोर्ट लंबित है। इस प्रकार भारी मात्रा में घर वापसी कर रहे मजदूरों के वापसी के बावजूद क्षेत्र अभी तक सुरक्षित है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सतर्कता से हम क्षेत्र में बाहर से आने वालों को खोज कर उनका चिकित्सीय परीक्षण करवा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज कराया जा रहा है। यह क्षेत्र के लिए भी खुशी की बात है कि पयागपुर क्षेत्र में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। वहीं कुछ लोग अभी भी सैंपल कम लिए जाने के कारण क्षेत्र में मरीजों की संख्या से इंकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें