फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से जूझेगी 10 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज के भकला और सिदरखा गांव समेत आसपास के करीब आठ गांवों की 10 हजार की आबादी को तीन दिन तक बिजली की किल्लत से जूझना पड़ेगा। मरम्मत के चलते यहां आज से तीन दिन तक शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता फैय्याज शब्बर ने बताया कि कैसरगंज के निर्माणाधीन 132 केवी उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति की लाइन की दो जगह पर मरम्मत करानी है। इसमें भकला-सिदरखा और भकला-गुलरिहा पोषक लाइन बंद रखने का फैसला लिया गया है।
यहां 15 से 17 अक्तूबर तक लाइन बंद रहेगी। जिसके तहत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसे देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि पानी इत्यादि इंतजाम पहले से कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें