फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट में जिले में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ के मुताबिक अब तक 1.42 लाख लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इनमें 3582 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो शहर के निवासी हैं, जबकि आठ रोगी ग्रामीण क्षेत्र के हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेट को रिस्पांस टीम की ओर से दवा दी जा रही है। अब तक जिले भर से कुल 142309 सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर जांच के लिए कुल 63235 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। वहीं 141644 लोगों की रिपोर्ट आई। सीएमओ के मुताबिक 3582 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 138062 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक 665 लोगों की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें