फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार पीड़ित 10 और भर्ती

Fri, 09 Sep 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दिमागी बुखार का कहर थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती 10 और रोगी दिमागी बुखार से पीड़ित मिले हैं। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है। उधर रुपईडीहा कस्बा में बुखार फैल गया है। 13 लोग बुखार की चपेट में हैं। उनमें सात पीड़ित एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों में सात लोग इलाज के लिए लखनऊ गए गए। पुलिस लाइन के आधा दर्जन पुलिसकर्मी बुखार की जद में हैं। एक रोगी की प्लेटलेट्स लगातार कम होने के चलते उसे लखनऊ रेफर किया गया है। तराई क्षेत्र में दिमागी बुखार के रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

जिला अस्पताल में भर्ती 25 रोगियों का शुक्रवार को रक्त परीक्षण हुआ। उनमें 10 रोगी दिमागी बुखार से पीड़ितमिले। एक साथ 10 रोगियों के पॉजिटिव मिलने से अस्पताल प्रशासन भी सकते में है। सभी का इलाज किया जा रहा है। पीड़ितों की हालत नाजुक बनी है। उधर रुपईडीहा कस्बे में भी दिमागी बुखार फैल गया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी शादाब फारुकी के परिवार के सात सदस्य बुखार की चपेट में हैं। इनमें महजवा (32), इमरान (24), तौसीन (22), सरवात अली (28), तसमीन (32), शुएब (40) और साजिद (28) शामिल हैं। पूरे परिवार के बुखार की जद में आने से घबराए परिवारीजन रात में ही इलाज के लिए लखनऊ रवाना हो गए।

पता चल रहा है कि पीड़ितों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। कस्बा निवासी परिया (18), बहरुन (16), बुशरा (32) समेत 13 लोग बुखार की चपेट में हैं। अब तक इनके इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने गांव का दौरा कर चिकित्सकों को कैंप कर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि कस्बे में गंदगी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें