फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संजय सेतु पर पूरी रात जाम से जूझे राहगीर

Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जरवल रोड(बहराइच)। लखनऊ हाईवे पर जरवल रोड थाना क्षेत्र स्थित संजय सेतु पर बृहस्पतिवार को पूरी रात लगे जाम से लोग परेशान रहे। वहीं शुक्रवार को भी समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो सका है। इसके चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी व लखनऊ के लिए लोगों का आवागमन होता है। पुल पर जाम के चलते लोगों को कई घंटे तक परेशान होना पड़ता है। रात में भी करीब दस किलोमीटर लंबा जाम पुल के दोनों तरफ लगा रहा।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पुल के दोनों तरफ करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह समस्या पुल के बीच में कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हो गई। यहां पर एक कार का अगला पहिया निकल गया जिसके कारण जाम लग गया। रात में जाम लगने से सैकड़ों वाहन चालक व उसमें सवार लोग शुक्रवार सुबह पांच बजे तक फंसे रहे। भोर के समय किसी तरह आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले पुल के ज्वाइंटर में दरार आने से यह समस्या सामने आई है। थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि बीच पुल पर वाहन खराब होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस बल को लगाकर जाम हटाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें