फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग से खाक हुए 10 मकान

Tue, 13 Jun 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के दलहीपुरवा में सोमवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान 10 फूस के मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में घर के सामान समेत पांच लाख के नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं आग में दो बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया सामान भी जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के दलहीपुरवा में सोमवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग ने ग्रामीण माधव पाल, मायाराम, रामनरेश, पुत्तीलाल, रामजीत, शिवकुमार, अनंतराम, शमीलाल व राजेश कुमार के घरों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से 10 फूस के मकान जलकर राख हो गए।
आग ने सबसे ज्यादा नुकसान माधव पाल को पहुंचाया। माधव पाल की बेटियों सुमन व पूनम की 25 जून को शादी थी। वहीं सोमवार को तिलक जाना था। वहीं इस अग्निकांड में पांच लाख से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है। अग्निकांड की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा गांव पहुंची और जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को तिरपाल वितरित किया और हर संभव मदद का वादा भी।
विज्ञापन

अग्निकांड के चलते नहीं जा सका तिलक, शादी पर संशय
भीषण अग्निकांड ने माधव पाल के अपनी बेटियों के हाथ पीले करने के अरमान को भी राख कर दिया। आग से घर में रखा शादी का सामान जल कर राख हो गया। वहीं तिलक के लिए की गई खरीदारी भी आग की भेंट चढ़ गई। इसके चलते उसके दोनों बेटियों का तिलक नहीं जा सका। वहीं सारा सामान जल जाने से 25 जून को निर्धारित उसकी बेटियों की शादी पर भी संशय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें