बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करते जनता इंटर कॉलेज हिलवाडी के छात्र
- फोटो : BARAUT
जनता इंटर कॉलेज हिलवाड़ी के छात्रों का तहसील में प्रदर्शन
बागपत। बड़ौत। जनता इंटर कॉलेज हिलवाड़ी के छात्रों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और कॉलेज की प्रधानाचार्या पर निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने बताया कि कॉलेज में कार्यरत प्रधानाचार्या का छात्रों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। नियमों को ताक कर छात्रों ने निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूली जा रही है, सुविधाओं के नाम पर न तो कॉलेज में शौचालय की व्यवस्था है और न ही शुद्ध पेयजल की। प्रदर्शन व मांग करने वालों में मनीष चौहान, सहुल, दानिश, यश, मोनू, विशाल, चिराग, लक्की आदि शामिल रहे।
उधर, प्रधानाचार्या राजेश वर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि प्रबंधन द्वारा कॉलेज के एक शिक्षक को लापरवाही के चलते निलंबित किया गया था, आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी शिक्षक ही कॉलेज की छवि बिगाड़ने का काम कर रहा है। संवाद