फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में जीसान व तानिया ने पहला स्थान प्राप्त किया

Fri, 30 Aug 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन से बृहस्पतिवार को खेल दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। डेढ़ किमी दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जीसान व बालिका वर्ग में तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव व डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। सीडीओ ने मेजर ध्यान चंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए अपना करियर बनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता डेढ़ किलो मीटर बालक वर्ग में जीसान प्रथम, अनिकेत द्वितीय, अभिषेक तृतीय व बालिका वर्ग में तानिया प्रथम, लवली द्वितीय, रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सीडीओ ने विकास भवन सभागार में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंकित कृुमार, सोनू, हरीश मिश्रा, प्रमोद कुमार त्यागी, जितेंद्र कुमार, ललित कुमार, धर्मेंद्र, देशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें