फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विशेष समुदाय के युवकों ने घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-विरोध करने पर पति पर ताना तमंचा, मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के एक मोहल्ले में विशेष समुदाय के युवकों ने घुसकर महिला से छेड़खानी कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा तान दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उधर, कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति मजदूरी पर गया था। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले विशेष समुदाय के दो युवक घर में घुस गए और छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाए जाने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पति को फोन कर घर बुलाया तो आरोपियों ने उन पर भी तमंचा तान दिया। अब आरोपी सोमन और अक्शमात पुत्र नूरा तहरीर वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। उधर, पुलिस ने अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ा और न ही मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें