फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने भाजपा नेता के पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बस स्टैंड बिनौली पर कार सवार तीन युवकों ने भाजपा नेता के पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। भाजपा के बिनौली मंडल अध्यक्ष राजीव धामा का पुत्र सम्राट धामा मंगलवार की देर शाम बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार तीन युवक वहां आये और बिना किसी बात के उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई की। चाकू से हमला किया। चाकू हाथ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने दो नामजद सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर करवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें