बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम गेंहू के खेत से ट्रैक्टर-बुग्गी निकालने के विवाद में युवक ने चचेरी बहन व सगे भाई को गोली मार दी। जिससे सगे भाई की मौत हो गई और चचेरी बहन का उपचार चल रहा है।
लुहारी गांव में राममेहर की बेटी सोनिया अपने गेंहू के खेत में गई थी। तभी उसके ताऊ राजबीर कश्यप का बेटा रवि कश्यप ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर वहां पर पहुंचा और उसने ट्रैक्टर-बुग्गी का एक पहिया राममेहर के खेत से निकाल दिया। इसको लेकर उनकी कहासुनी होने लगी और वहां से दोनों घर आ गए। सोनिया ने अपनी मां व बहन को इस बारे में बताया तो वह रवि का घर पड़ोस में होने के कारण रास्ते में खड़े होकर बुग्गी निकालने का विरोध जताने लगे। तभी रवि ने सोनिया के मुंह पर गोली मार दी, जिससे सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं सोनिया को गोली मारने के बाद रवि ने क्रॉस केस बनवाने के लिए घर जाकर अपने भई सन्नी के पेट पर गोली मारी जो उसकी किडनी में लग गई। गांव में भाई-बहन को गोली मारने का पता चलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस उनको सीएचसी लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया और सोनिया का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें: UP: अधिकारी को ट्रक से कुचलने की कोशिश, खेत में कूदकर बचाई जान, फिर कई जगह ताबड़तोड़ छापामारी