फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देश को सशक्त बनाने के लिए चिंतनशील रहे युवा

विज्ञापन
बागपत के इंद्रप्रस्थ प​ब्लिक स्कूल काठा में चल रहे आरएसएस ​शिविर में पथ संचलन में भाग लेते हुए।
विज्ञापन
- सात दिवसीय वर्ग के समापन पर स्वयं सेवकों ने काठा गांव में किया पथ संचलन
विज्ञापन

फोटो - 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा के आईपीएस पब्लिक स्कूल में चल रहे आरएसएस के सात दिवसीय वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। वर्ग के समापन पर स्वयं सेवकों ने काठा गांव में पथ संचलन निकाला। वर्ग के समापन में युवाओं को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने के लिए जागरूक किया गया।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में 21 अक्तूबर को सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया था। शिविर में लगभग दो सौ स्वयं सेवक शामिल हुए। शुक्रवार को शिविर का समापन किया गया और इसमें खेकड़ा खंड की ओर से काठा गांव में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन स्कूल से शुरू होकर गांव के मार्गों से होते हुए वापस स्कूल में संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ग में विभाग संघ चालक हरबीर सिंह ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और राष्ट्र हित में कार्य करने चाहिए। जिस दिन देश का प्रत्येक युवा राष्ट्र सेवा का प्रण लेकर जुट जाएगा, उस दिन भारत सबसे शक्तिशाली राष्ट्र और विश्व गुरु बन जाएगा। इस मौके पर विभाग सह संघ चालक रामभरोसे लाल, जिला संघ चालक राकेश कुमार, जिला प्रचारक अरुण कुमार, जिला कार्यवाह जोगिंद्र कुमार, जिला सह कार्यवाह सरविंद कुमार, जिला बौद्धिक प्रमुख गजेंद्र आचार्य, वासुदेव, राजीव राणा, राजेंद्र शर्मा, अक्षय चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें