फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरानी रंजिश में युवक के हाथ में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में पुरानी रंजिश में सोमवार को सचिन और उसके दोस्त विकास के साथ मारपीट की गई। इसके बाद तमंचे से सचिन के हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल सचिन का टीकरी सीएचसी में उपचार कराया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावर वंश और गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी सचिन ने बताया कि सोमवार सुबह अपने दोस्त विकास के साथ बाजार से सामान लेने गया था। बाजार में गांव के ही वंश और गौरव मिल गए, जिन्होंने पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दाैरान वंश ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जो सचिन के हाथ में लगी। तभी दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सचिन ने बताया कि डेढ़ साल पहले हमलावरों ने उसके दोस्त सागर की मां रेणु को गोली मारकर घायल कर दिया था। सागर का साथ देने पर हमलावर उससे भी रंजिश रखने लगे थे। जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। इसमें एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें