हरचंदपुर में युवक को गोली मारी, गंभीर
बागपत। हरचंदपुर गांव में दुल्हेंडी के दिन हुए विवाद में दलित युवक को गोली मार दी। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा जांच की जा रही है।
क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी दलित अजित (22) पुत्र ओमपाल सोमवार को ईंट भट्टे पर पथेर के लिए जा रहा था। गांव के बाहर बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोककर तमंचे से पेट में गोली मार दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। गांव के प्रधान अय्यूब और अन्य लोग भी सीएचसी पहुंचे। पीड़ित परिवार ने कहा दुल्हेंडी के दिन झगड़े की रंजिश में गोली मारी गई है।