फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयौढ़ी में रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। टयौढ़ी गांव में सोमवार को रात में घेर से घर जा रहे एक युवक को गांव के दो युवकों ने जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो हमलावर वहां से भाग निकले। घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से घायल युवक को मेरठ के निजी अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल युवक सुमित शर्मा पुत्र ओमवीर टयौढ़ी गांव का रहने वाला है। वह सोमवार की रात्रि में अपने घेर में जा रहा था, जब वह अपने घेर से घर के लिए चला तो वहां पर पहले से ही खड़े गांव के ही दो युवकों ने उसे रोका और गाली-गलौच कर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। एक गोली सुमित के हाथ में लग गयी और वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान शोर सुनकर लोगों को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर भाग निकले। लोगों और परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल रेफर किया। हालांकि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई। कोतवाल ने बताया कि काफी समय पहले टयौढ़ी गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी, इसमें घायल युवक का नाम प्रकाश में आया था। इसे लेकर सुमित को गोली मारना बताया जा रहा है। तहरीर आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें