फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गुराना गांव की बेटी खुशी नेवी में बनी लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गुराना गांव की बेटी खुशी तोमर पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास कर नेवी में लेफ्टिनेंट बन गईं। बेटी की उपलब्धि पर परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन


खुशी तोमर के पिता अमित तोमर भारतीय थल सेना में हैं। उन्होंने बताया कि खुशी ने 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल देहरादून से पूरी की और 12वीं में स्कूल भी टॉप किया था। इसके बाद वह एनडीए की परीक्षा की तैयारी में जुट गई। जनवरी 2025 में हुई परीक्षा में पहले ही प्रयास में नेवी में उसका लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। अब खुशी की ट्रेनिंग केरल के कुन्नूर में होगी। खुशी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। चयन पर माता गीता तोमर, भाई अभिजीत तोमर, चाचा विनीत उर्फ मोनू व दादा साहब सिंह ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें